Radharani Braj Yatra reached Kamvan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कामवन में पहुँची राधारानी ब्रज यात्रा

khaskhabar.com: रविवार, 26 नवम्बर 2023 7:17 PM (IST)
कामवन में पहुँची राधारानी ब्रज यात्रा
वृंदावन। आदि वृंदावन के नाम से जगत विख्यात कामवन नगरी के विषय में कहा जाता है “काम वन जाये ते काम बन जात हैं “समस्त काम्य पदार्थों को प्रदान करने वाली यह नगरी बड़ी अलौकिकी है ।इस क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने अनेकानेक तीर्थों को निवास दिया है ।वृंदा देवी ,गोपी नाथ मंदिर मदन मोहनजी गोकुल चंद्रमाजी जैसे भव्य मंदिर तथा सैकड़ों तीर्थ विमल कुंड ,गया कुंड श्री कुंड ,पंच तीर्थों श्री कुंड ,लंका ,आदि दिव्य स्थल यहाँ के गौरव हैं । राधा रानी ब्रज यात्रा आज केदार नाथ से चलकर लहसर होते हुए चरण पहाड़ी पहूँची, जहां से चरण दर्शन कर गायकुंड आई जहां स्थानीय लोगों ने मान बिहारी लाल जी की पूजा अर्चना की तथा यात्रा का बालभोग देकर स्वागत किया । विमल कुंड की परिक्रमा कर यात्रियों ने कुंड में स्नान किया ।आचमन किया । स्वागत कर्ताओं में छोटल्लीमैथिली शरण चतुर्वेदी , पुरषोत्तम बिरजी चेयर मेन राजू कंठी वाले नेतराम गुर्जर मुंशी बदले मीना रूपी पंडित अभिषेक राजू शर्मा दीपक जांगिड गुल पाड़िया उमा शंकर गोविन्दजी बुक्सेलर राजेंद्र सुरेंद्र पत्रकार आदि प्रमुख थे । कल यात्रा काम्यवन की परिक्रमा करेगी ।इस अवसर पर यात्रा संचालक पद्मश्री रमेश बाबा साथ रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement