Important agreement between Dev Sanskriti University and Central University Dharamshala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देव संस्कृति विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के बीच महत्वपूर्ण समझौता

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 2:20 PM (IST)
देव संस्कृति विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के बीच महत्वपूर्ण समझौता
हरिद्वार। हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या और केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो सत प्रकाश बंसल ने हस्ताक्षर किया। प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या और प्रो. सत प्रकाश बंसल ने इस समझौते को संस्थाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया और कहाकि यह सहयोग भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही यह समझौता दोनों विश्वविद्यालयों के बीच गहरे संबंधों की नींव रखेगा और भविष्य में और भी सहयोगी परियोजनाओं को जन्म देगा। इस समझौते के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के शोधकर्ता और शिक्षक मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान करेंगे। इसके अलावा यह साझेदारी छात्रों के लिए भी नई संभावनाओं और अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिसमें वे उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान और शिक्षा में भाग ले सकेंगे। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement