Gayatri Chetna Kendra Durgapura set up literature stall at Bhagwat Katha Sthal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गायत्री चेतना केन्द्र दुर्गापुरा ने लगाई भागवत कथा स्थल पर साहित्य स्टाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2023 09:35 AM (IST)
गायत्री चेतना
केन्द्र दुर्गापुरा ने लगाई भागवत कथा स्थल पर साहित्य स्टाल
जयपुर। जयपुर के त्रिवेणी नगर कम्यूनिटी सेन्टर,गोपालपुरा बाई पास पर इन दिनों भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों की तादाद में श्रोता भागवत कथा का आनन्द ले रहे हैं। भागवत कथा स्थल पर गायत्री चेतना केंद्र दुर्गापुरा द्वारा सांय 4 बजे से 7-00 तक साहित्य स्टाल लगायी गयी। इस साहित्य स्टाल पर उपस्थित भक्तजनों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। भक्तों ने न सिर्फ गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित पुस्तकों का अवलोकन किया अपितु कई भक्तों ने इस साहित्य को खरीदने में भी रुचि दिखाई। प्रस्तुत हैं कुछ झलकियाँ—

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement