Akash Ambani and Shloka Mehta wedding programme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आकाश-श्लोका के माला व मेहंदी कार्यक्रम में डांस, संगीत और खूब धमाल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 मार्च 2019 3:54 PM (IST)
आकाश-श्लोका के माला व मेहंदी कार्यक्रम में डांस, संगीत और खूब धमाल
मुंबई। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के माला और मेहंदी कार्यक्रम में खूब डांस, संगीत और धमाल हुआ। नौ मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। परिवार वालों ने मेहमानों से कार्यक्रमों को जितना संभव हो निजी रखने और सोशल मीडिया पर इसे साझा नहीं करने का आग्रह किया है इसलिए गुरुवार को वर्ली के डोम (एनएससीआई) में हुए कार्यक्रम की कुछ झलकियां ही सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं। सोशल मीडिया पर हैशटैगअकुस्टोलदश्लो नाम से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दुल्हन का परिवार फिल्म 2 स्टेट्स के गाने इसकी उसकी पर डांस करता नजर आ रहा है। अंबानी और मेहता के घरों में प्री-वेडिंग कार्यक्रमों का जश्न जोरों पर है। आकाश रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी के बेटे हैं जबकि श्लोका हीरा व्यवसायी रसेल मेहता की बेटी हैं। इससे पहले, पिछले महीने स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में तीन दिनों तक आकाश और श्लोका की प्री-वेडिंग पार्टी हुई जिसमें कई नामी-गिरामी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। इसके बाद अब मुंबई में रात में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement