Advertisement
विवेक और नैतिकता के बिना एआई विनाशकारी हो सकता है : डॉ चिन्मय पण्ड्या

एआई के संदर्भ में उन्होंने जोर दिया कि तकनीकी का उद्देश्य मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों की सेवा होना चाहिए तथा नैतिक एआई के लिए वैश्विक सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार के ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ मिशन को प्रेरणादायक बताते हुए शांतिकुंज और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के परिवेश को मानवता के उत्थान हेतु आदर्श और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण बताया।
विशिष्ट अतिथि इरोज इंटरनेशनल की सीईओ डॉ शिल्पा देसाई ने कहा कि जब विश्व केवल एआई की चर्चा कर रहा है, तब देव संस्कृति विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को तकनीक से जोडक़र मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के कथन को उद्धृत करते हुए विश्वास जताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार विश्वकल्याण के इस संकल्प को साकार कर रहा है।
इस अवसर पर एआई से संबंधित निबंध, डिजिटल पोस्टर, हैकथॉन सहित अनेक विषयों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में गायत्री करहैत, यश सारस्वत, प्रखर भदौरिया, अमृता कुमारी, हीरा चुग, हृषिकेश रंजन, ज्ञान प्रकाश, सरोज पोद्दार, अमित तिवारी, ऋषिका गायकवाड़, पूजा कुमारी, प्रोमा कांजीलाल, शांभवी, अमृतांश गुप्ता, संस्कृति अग्रवाल, श्रेष्ठा रावत, प्रिया कुमारी, यादव सिंह, भास्कर, मुकुन्द ठाकुर आदि अव्वल रहे।
प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या सहित विवि प्रशासन ने बधाई दी। समापन से पूर्व डॉ पण्ड्या, डॉ दाऊ एवं डॉ देसाई ने विवि द्वारा सम्पादित विभिन्न पत्रिकाओं का विमोचन किया, तो वहीं प्रतिकुलपति ने अतिथियों को देवसंस्कृति विवि के प्रतीक चिह्न, युगसाहित्य आदि भेंट सम्मानित किया। इस अवसर पर देसंविवि, शांतिकुंज परिवार सहित पत्रकारगण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


