Actress Sarah George talks about Taramani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इनके जैसा काम करना पसंद करेंगी अभिनेत्री सारा जॉर्ज

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अगस्त 2017 3:14 PM (IST)
इनके जैसा काम करना पसंद करेंगी अभिनेत्री सारा जॉर्ज
चेन्नई। इस सप्ताह रिलीज होने जा रही फिल्म तारामणि में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखने जा रहीं अभिनेत्री सारा जॉर्ज का कहना है कि उन्हें प्रदर्शन केंद्रित भूमिकाएं निभाने में अधिक दिलचस्पी है। सारा ने आईएएनएस से कहा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी या मलयालम फिल्म उद्योग की लीना जिस तरह के किरदार निभाती हैं, मैं उन्हीं के जैसे काम करना पसंद करूंगी। मुझे प्रस्तुति के लिए मजबूत भूमिकाएं निभाने में अधिक दिलचस्पी है, यह जरूरी नहीं कि वह नायिका की भूमिका ही हो। तारामणि शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इसमें वह एंड्रिया की दोस्त की भूमिका में हैं। वह केरल के पालघाट जिले से हैं। राम द्वारा निर्देशित फिल्म दो साल विलंब से रिलीज हो रही है। केरल में जन्मी और बहरीन में पली-बढ़ी सारा अभिनय में कदम रखने से पहले एक मॉडल थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement