20-year-old youth from Haridwar reached Dalal Street, will study the secrets of financial technology-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरिद्वार का 20 वर्षीय युवा पहुंचा दलाल स्ट्रीट, वित्तीय प्रौद्योगिकी के रहस्यों का अध्ययन करेगा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 मार्च 2025 4:33 PM (IST)
हरिद्वार का 20 वर्षीय युवा पहुंचा दलाल स्ट्रीट, वित्तीय प्रौद्योगिकी के रहस्यों का अध्ययन करेगा
हरिद्वार। अहमदाबाद विश्वविद्यालय के फिनटेक दल के साथ हरिद्वार के 20 वर्षीय युवा ने मुंबई के प्रतिष्ठित दलाल स्ट्रीट का दौरा किया, जहाँ उन्होंने भारतीय शेयर बाजार और वित्तीय प्रौद्योगिकी के बारे में गहन अध्ययन किया। इस दल में देश भर के 43 चुनिंदा छात्र शामिल थे, जिनमें शांतिकुंज हरिद्वार के गायत्री विद्यापीठ से पास आउट और अहमदाबाद विश्वविद्यालय में फिनटेक के छात्र भी शामिल थे। इस शैक्षिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। छात्रों ने बीएसई और एनएसई के परिचालन तंत्र और वित्तीय बाजार में उनकी भूमिका को समझा। उन्होंने एनएसई के प्रमुख अर्थशास्त्री तीर्थंकर पटनायक से बाजार की बारीकियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सेबी के स्थायी सदस्य अनंत नारायण जी ने छात्रों को सेबी की कार्यशैली से अवगत कराया। छात्रों ने मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक संग्रहालय का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने भारतीय मौद्रिक प्रणाली के इतिहास और विकास के बारे में जाना।
गायत्री तीर्थ के इस युवा की उपलब्धि पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या जी और गायत्री विद्यापीठ की चेयरपर्सन शेफाली पंड्या जी ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। बता दें कि बीएसई भारत और एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है, जिसकी स्थापना 1875 में हुई थी।
यह भारतीय शेयर बाजार के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है और भारत को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजार में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह यात्रा युवा छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव थी और उन्हें वित्तीय प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने में मदद करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement