इससे पहले, भारतीय पारी में पार्थिव पटेल (42), चेतेश्वर पुजारा (51) और कप्तान विराट कोहली (62) ने अहम योगदान दिए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने पांच और आदिल राशिद ने चार विकेट लिए। करुण नायर रन आउट हुए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में जॉनी बेयरस्टो (89) और जोस बटलर (43) की बदौलत 283 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड की पारी सस्ते में समेटने में भारतीय गेंदबाजों ने संयुक्त प्रयास किया। मोहम्मद समी ने तीन विकेट चटकाए, जबकि उमेश यादव, जयंत और जडेजा ने दो-दो विकेट हासिल किए। अश्विन को एक सफलता मिली। पांच मैचों की श्रृंखला में भारत 1-0 की बढ़त ले चुका है। राजकोट में हुआ पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि विशाखापट्नम में हुआ दूसरा टेस्ट भारत 246 रनों से जीतने में सफल रहा था।
(IANS) बल्लेबाजी के इस रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर हैं तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा