Advertisement
बेंगलुरु : रोहित-कोहली के तूफान में उड़े कंगारू, भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

इसके बाद स्मिथ और अपना तीसरा वनडे खेल रहे मार्नश लाबुशैन (54) ने तीसरे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी करके आस्ट्रेलिया को मजबूती दी। आस्ट्रेलिया ने फिर 173 के स्कोर पर ही लाबुशैन और बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए मिशेल स्टार्क (0) के रूप में लगातार दो विकेट खो दिए। दोनों बल्लेबाजों को रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया।
लाबुशैन ने 64 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से अपने करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। लाबुशैन के आउट होने के बाद स्मिथ ने एलेक्स कैरी (35) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े।
मजबूत होती जा रही इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा। कुलदीप ने 231 के स्कोर पर कैरी को आउट करके मेहमानों को पांचवां झटका दिया। स्मिथ ने दूसरे छोर पर खड़े रहते हुए अपने करियर का नौवां शतक पूरा किया।
पिछले मैच में मात्र दो रन से शतक से चूकने वाले स्मिथ ने 117 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। स्मिथ का भारत के खिलाफ यह तीसरा शतक है। वह टीम के 273 के स्कोर पर सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।
स्मिथ ने अपनी पारी में कुल 132 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ को शमी ने अय्यर के हाथों कैच कराया। शमी ने अपने इसी ओवर में पैट कमिंस (0) को भी बोल्ड करके आस्ट्रेलिया को आठवां झटका दिया ।
उनके अलावा एश्टन टर्नर ने चार, एश्टन एगर ने नाबाद 11, एडम जम्पा ने एक और हेजलवुड ने नाबाद एक रन बनाए।
भारत की ओर से शमी ने सर्वाधिक चार, जडेजा ने दो और नवदीप सैनी तथा कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाए।
--आईएएनएस
यह भी पढ़े : निसार अहमद को नहीं डिगा सकी पैसों की कमी, पिता चलाते हैं रिक्शा
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features



