Advertisement
'द 50' में युविका चौधरी का आत्मविश्वास भरा आगाज, बोलीं-मैं प्रिंस की परछाई नहीं, अपनी पहचान के साथ उतरूंगी

अपने रिश्ते की बात करें तो युविका ने कहा कि प्रिंस और मैं एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन हम अपनी-अपनी जगह बहुत क्लीयर हैं। प्रिंस अपने फैसले खुद लेते हैं और मैं अपने। दोनों एक-दूसरे के निजी फैसलों में दखल नहीं देते। कई बार मैं प्रिंस की नहीं सुनती और प्रिंस मेरी नहीं सुनते, लेकिन यही आपसी समझ की सबसे बड़ी ताकत है।''
रियलिटी शो में दर्शक हर छोटी-बड़ी बात पर नजर रखते हैं। इस पर युविका ने कहा, ''अगर इंसान खुद जैसा है वैसा ही रहे, तो किसी तरह की छवि बनाने या संभालने की जरूरत नहीं होती। मैं अब अपनी जिंदगी के उस मुकाम पर हूं, जहां डर या झिझक की जगह नहीं है।''
युविका ने कहा, "'द 50' मेरे लिए एक सुनहरा अवसर है और मैं इसे आधे मन से नहीं जीना चाहती। मैं चाहती हूं कि दर्शक मुझे बिना किसी बनावट के देखें। खुद को रोकना या नकली व्यवहार करना इस मौके के साथ नाइंसाफी होगी। इसलिए मैं पूरी सच्चाई और ईमानदारी के साथ शो का हिस्सा बनना चाहती हूं।"
जब आईएएनएस ने उनसे पूछा कि शो के बाहर लोग उनके और प्रिंस के रिश्ते को कैसे समझेंगे, तो युविका ने कहा, ''जो कुछ स्क्रीन पर दिखेगा, वही हमारी असल जिंदगी की झलक होगी। मैं किसी तरह का दिखावा या भ्रम पैदा नहीं करना चाहती। मैं और प्रिंस दोनों अपने रिश्ते और सोच को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं और इसी सच्चाई के साथ दर्शकों के सामने आएंगे।''
'द 50' शो जल्द ही जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


