Advertisement
करुणा पांडे सहित पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकार पहुंचे इंदौर

दिलीप पटेल की भूमिका निभा रहे जयेश मोरे ने कहा, पुष्पा इम्पॉसिबल में सारे किरदारों के कई आयाम हैं। लेकिन, दिलीप की शख्सियत में कई पहलू हैं। जो पुष्पा की जिन्दगी में मुश्किलें बढ़ाते हैं और उसे एक बार फिर दोराहे पर ले आते हैं। दिलीप हलचल मचाने के लिये तैयार है और भावनाओं का ऐसा तूफान लेकर आएगा। जिससे पुष्पा को उभरना ही होगा। क्योंकि आने वाले एपिसोड्स की कहानी में ज्यादा रोमांचक और आकस्मिक मोड़ आएंगे।
दीप्ति की भूमिका निभा रहीं गरिमा परिहार ने कहा, पुष्पा इम्पॉसिबल मुझे निजी तौर पर प्रेरित करने वाला शो है। क्योंकि पुष्पा उस सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला का प्रतिनिधित्व करती है, जो दृढ़, मजबूत और आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ गलत भी हो जाती है और इसलिए बहुत प्रासंगिक है। मेरे किरदार दीप्ति के पास अपनी सास पुष्पा के लिये बड़ा ही प्यार और आदर है और वह मुश्किलों में उसका साथ देती है, जो कि सच में प्रेरक है। मुझे उम्मीद है कि इंदौर के लोग हमें अपना सपोर्ट देते रहेंगे, क्योंकि सोनी सब पर पुष्पा की जिंदगी की कहानी का सिलसिला जारी रहने वाला है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


