अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट और सुयश राय जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों जोड़ी ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही दोनों ने प्री-वेडिंग फोटो शूट करवाया है। इन फोटोज को दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। उन्होंने इस शादी को सुकीश की शादी का नाम दिया है। इस फोटोशूट में दोनों ही इलेक्ट्रिक ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी है। जिसमे दोनों ही खूबसूरत दिख रहे हैं। किश्वर ने इलेक्ट्रिक ब्लू कलर का गॉउन पहन रखा हैं तो वहीं सुयश ने इलेक्ट्रिक ब्लू कलर का ब्लेजर और पैंट पहन रखी हैं उन्होंने इसके साथ वाइट कलर की शर्ट पहन रखी है। इन फोटो शूट में दोनों ही खुश और मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। प्री-वेडिंग फोटोशूट ट्रेड बनता जा रहा है। क्योंकि इससे पहले भी कई कपल ने अपनी शादी का प्री-वेडिंग फोटो शूट करवाया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले किश्वर ने अपनी बैचलर पार्टी भी सेलिब्रेट की थी।
खुल गया राज! आखिर क्यों बबिता जी के दीवाने हैं जेठालाल