Special Koli Dance in TV Show Tu Aashiqui-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीवी शो ‘तू आशिकी’ में दर्शकों को जल्द ही देखने को मिलेगा यह

khaskhabar.com: शनिवार, 21 अप्रैल 2018 8:08 PM (IST)
टीवी शो ‘तू आशिकी’ में दर्शकों को जल्द ही देखने को मिलेगा यह
नई दिल्ली। कलर्स के टीवी शो ‘तू आशिकी’ में दर्शकों को जल्द ही कोली डांस देखने का मौका मिलेगा। शो में पंक्ति (जन्नत जुबेर रहमानी) के जीवन का सफर दिखाया गया है, जिसे उसकी मां (गौरी प्रधान तेजवानी) ने पैसों की लालच में एक धनवान और विकृत आदमी को बेच दिया। पंक्ति को संगीत बहुत पसंद है और इसलिए वह आहान से जुड़ जाती है, जो एक असभ्य रॉकस्टार है और जिसे पंक्ति को पहली बार देखते ही उससे प्यार हो जाता है। एमएमएस स्कैंडल के कारण लोगों के गुस्से से बचने के लिए आहान पंक्ति को कहीं दूर ले जाने का फैसला करता है। वे दोनों शहर से दूर भाग जाते हैं और एक कोली गांव में कुछ दिनों के लिए आसरा लेते हैं। स्थानीय गांव वाले उन्हें परिवार का सदस्य मानने हैं, और वो दोनों स्थानीय ग्रामीणों के जैसे रहने लगते हैं।
इस भाग को और भी मजेदार बनाने के लिए निमार्ताओं ने इसमें प्रसिद्ध ‘‘गल्यात संकली सोन्याची’’ लोकगीत डाल दिया है, और एक शादी समारोह में आहान और पंक्ति गांव वालों के साथ ये गाना गाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement