Simi Garewal pens an emotional note for playmate Rishi Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिमी गरेवाल ने अपने प्लेमेट के लिए लिखा भावुक संदेश

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 9:42 PM (IST)
सिमी गरेवाल ने अपने प्लेमेट के लिए लिखा भावुक संदेश
मुंबई। अभिनेत्री और टेलीविजन पर्सनालिटि सिमी गरेवाल ने गुरुवार को अपने 'सबसे प्यारे दोस्त' और 'प्लेमेट' ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर उनके लिए भावुक संदेश लिखा। सिमी ने ट्विटर पर संदेश साझा करते हुए लिखा "कोई भी आखिरी अलविदा नहीं होता है।" उन्होंने लिखा, "हैशटैगऋषिकपूर मेरा चिंटू डार्लिंग चला गया. मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मेरा सहकलाकार, मेरा प्लेमेट। एक ऐसा इंसान जो मुझे तब तक हंसाता था, जब तक मैं रो न दूं। अब सिर्फ आंसू हैं . कोई आखिरी अलविदा नहीं होता है। कोई अंतिम संस्कार नहीं। कोई सांत्वना गले नहीं उतरती। शून्य। खालीपन। दु: ख।"
सिमी और ऋषि ने 'मेरा नाम जोकर', 'कभी कभी', 'कर्ज' और 'बीबी ओ बीबी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
ऋषि कपूर के निधन की खबर की पुष्टि अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के माध्यम से की थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement