Siddhant Karnick plays theatre artiste in Mere Sai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘मेरे साईं’ में यह रोल निभाते नजर आएंगे एक्टर सिद्धांत कार्णिक

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 4:01 PM (IST)
‘मेरे साईं’ में यह रोल निभाते नजर आएंगे एक्टर सिद्धांत कार्णिक
मुंबई। अभिनेता सिद्धांत कार्णिक टीवी शो ‘मेरे साईं’ में एक थिएटर कलाकार का किरदार निभाते नजर आएंगे। सिद्धांत ने बयान में कहा, ‘‘गणपत राव थिएटर के प्रसिद्ध कलाकार हैं जिन्होंने विभिन्न गांवों में नाटक किए। मैं वास्तविक जिंदगी में भी एक थिएटर कलाकार हूं।’’ शो में गणपत राव एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं जो अभिनय और संगीत दोनों में अच्छे हैं। उन्हें उनके कौशल पर घमंड है। साईं बाबा उन्हें बताएंगे कि पेशेवर रूप से सफल रहते हुए विनम्र कैसे रहा जाए। उन्होंने कहा, ‘‘‘मेरे साईं’ करने के बाद साईं बाबा के और उनके जीवन के बारे में मेरी जिज्ञासा अपने चरम पर पहुंच गई है। संस्कृत शब्दों को स्पष्ट बोलने के लिए मैं संवाद बोलने की कोचिंग भी ले रहा हूं।’’
सिद्धांत को ‘रीमिक्स’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे टीवी शो में काम करने के लिए जाना जाता है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement