Rubina Dilaik on battling Covid: Yoga did wonders for me-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोरोना से लड़ने में योग ने की रुबीना की मदद

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 मई 2021 4:16 PM (IST)
कोरोना से लड़ने में योग ने की रुबीना की मदद
मुंबई। रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' की विजेता और अभिनेत्री रुबीना दिलैक कुछ समय पहले कोरोनावायरस महामारी की चपेट में आई हुई थीं। उनका कहना है कि योगाभ्यास से उन्हें धीरे-धीरे ही सही, लेकिन निरंतर ठीक होने में मदद मिली है। रुबीना कहती हैं, "चूंकि योग एक बहुत ही धीमी और संरचित अभ्यास है इसलिए जब मैं कोरोना से संक्रमित हुई थी तब मैं इसे बरकरार रखने में कामयाब हो पाई थी और योग ने मेरे लिए कमाल कर दिखाया। फेफड़ों से संबंधित व्यायामों को करने के लिए मुझे शुरू में ही काफी मदद मिली, इससे मेरे ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार आया।" रुबीना ने कहा कि एक दिन उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी, काम में उनका मन नहीं लग रहा था। इस दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए योगाभ्यास किया, तो उन्हें तुरंत शांति मिली। इससे पूरे हफ्ते भर के लिए उनमें घबराहट जैसे मनोभाव का अंत हो गया। रुबीना जब कोरोना से संक्रमित हुई थी, तब वह शिमला में थीं और वहीं उन्होंने खुद को क्वॉरंटाइन कर लिया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement