Advertisement
राम यशवर्धन ने बताया सोशल मीडिया से क्यों रहते हैं दूर, बोले- 'मैं इसे अपना रिज्यूमे नहीं मानता'

राम ने कहा, ''आज के दौर में सोशल मीडिया कलाकारों के लिए काफी जरूरी हो गया है। किसी अभिनेता की एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर मौजूदगी भी लोगों के बीच उसकी पहचान बनाने में मदद करती है। मैं खुद सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रह पाता। ऐसा नहीं है कि मैं सोशल मीडिया पर रहना पसंद नहीं करता, बस इसके लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाता।''
उन्होंने आगे कहा, ''सोशल मीडिया से दूर रहने की एक वजह मेरी निजी जिंदगी भी है। मैंने खुद को पूरी तरह फैमिली पर्सन बनाया हुआ है। जब शूटिंग नहीं होती, तो मैं अपना ज्यादातर समय घर पर परिवार के साथ बिताना पसंद करता हूं। परिवार के साथ मस्ती करना, पार्टी करना और आराम से समय बिताना मुझे काफी पसंद है।''
राम यशवर्धन फिटनेस को लेकर भी काफी गंभीर हैं। उन्होंने कहा, ''एक्सरसाइज काफी लंबे समय से मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है। मेरा दिन एक्सरसाइज से शुरू होता है और चाहे मैं कितना भी व्यस्त क्यों न रहूं, जिम जाना नहीं छोड़ता। जब मैं शूटिंग नहीं कर रहा होता, तो मेरे लिए सबसे बड़ा काम जिम होता है।''
राम ने कहा, ''मुझे लिखने का शौक है। जब भी मेरा मन करता है, मैं कुछ न कुछ लिखता रहता हूं। मैं कभी फिल्मी डायलॉग लिखता हूं, तो कभी शायरी। हालांकि, मैं खुद को लेखक नहीं मानता।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


