Prince and Yuvika choreographer quits Nach Baliye-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की कोरियोग्राफर ने छोड़ा 'नच बलिए'

khaskhabar.com: शनिवार, 07 सितम्बर 2019 2:54 PM (IST)
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की कोरियोग्राफर ने छोड़ा 'नच बलिए'
मुंबई। सेलेब्रिटी जोड़ी प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) 'नच बलिए' (Nach Baliye) के नौवें सीजन में अपने डांस से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी कोरियोग्राफर ऐश्वर्या राधाकृष्णन ने इस शो को छोड़ दिया है। ऐश्वर्या ने कहा, "व्यक्तिगत कारणों के चलते मैंने 'नच बलिए' छोड़ने का फैसला किया है। इस शो का हिस्सा बनने में मुझे मजा आया। इसने मुझे विभिन्न कलाकारों संग काम करने का प्लेटफॉर्म दिया। मुझे यह मौका देने के लिए मैं आयोजकों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।" 'नच बलिए' के अलावा 27 वर्षीय इस कोरियोग्राफर ने कई और डांस-बेस्ड शो में काम किया है जिनमें 'सो यू कैन थिंक यू कैन डांस : अब इंडिया की बारी', 'झलक दिखला जा' और 'सुपर डांसर चैप्टर' शामिल हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement