Advertisement
पीएम मोदी के आह्वान से छोटे कारीगरों और व्यवसायों को मिली नई ताकत : रुपाली गांगुली

एक्ट्रेस ने कहा, "अब एप्पल जैसे वैश्विक ब्रांड भी अपने उत्पादों का निर्माण देश में ही कर रहे हैं, जो पहले हमारे लिए एक दूर की कल्पना थी। इसके साथ ही, अन्य कई कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स को भारत में बनाने लगी हैं, जिससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। इस बदलाव में रतन टाटा जैसे दिग्गज उद्योगपतियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्होंने देश में उत्पादन और निवेश को प्रोत्साहित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है।"
रुपाली ने कहा, "पहले शायद किसी ने सोचा भी नहीं था कि विदेशी कंपनियां भारत में बड़े पैमाने पर निवेश और उत्पादन करेंगी। लेकिन मोदी सरकार की ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ और पारदर्शिता की नीतियों ने देश के उद्योगपतियों के लिए कारोबार करना पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। इससे न केवल विदेशी निवेश बढ़ा है, बल्कि आउटसोर्सिंग भी कम हुई है और ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय भारत के अंदर ही सिमटने लगे हैं। छोटे-छोटे उदाहरण भी बताते हैं कि कैसे विदेशी कंपनियां भारत में आकर उत्पादन कर रही हैं, जिससे स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिली है। यह सब मोदी जी और उनकी सरकार के मजबूत नेतृत्व और आर्थिक सुधारों का नतीजा है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


