kapil sharma assaults sunil grover, sunil grover will hold a discussion with producers before taking any step-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कपिल शर्मा शो की ‘जान’ सुनील ग्रोवर नहीं छोड रहे हैं शो

khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 10:23 AM (IST)
कपिल शर्मा शो की ‘जान’ सुनील ग्रोवर नहीं छोड रहे हैं शो
द कपिल शर्मा की जान अभिनेता सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो को फिलहाल छोडने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे इस मामले में पहले शो के निर्माताओं से बातचीत करेंगे उसके बाद ही कोई निर्णय लेंगे। कल तक समाचार आ रहे थे कि सुनील ग्रोवर ने शो छोडने का मानस बना लिया है। ज्ञातव्य है कि आस्ट्रेलिया में मंच प्रस्तुति देने के बाद भारत लौटते हुए विमान में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ मारपीट की थी, जिसके चलते सुनील ने संकेत दिए थे कि वे शो छोडकर जा रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि कपिल शर्मा का शो सिर्फ और सिर्फ शो में आने वाले सितारों और सुनील ग्रोवर की वजह से चलता है। यदि इस शो से सुनील ग्रोवर ने किनारा कर लिया तो कपिल शर्मा के शो को देखने वालों की तादाद चौथाई रह जाएगी। अपने अकेले बूते पर कपिल शर्मा शो को हिट नहीं करवा सकते हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement