Girls have many insecurities says Prachi Tehlan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लडकियों की सुरक्षा पर प्राची तहलान बोली, उनको कई तरह की..

khaskhabar.com: बुधवार, 08 नवम्बर 2017 12:19 PM (IST)
लडकियों की सुरक्षा पर प्राची तहलान बोली, उनको कई तरह की..
नई दिल्ली। अभिनेत्री प्राची तहलान का कहना है कि लड़कियों के साथ कई तरह की असुरक्षा होती है। आगामी शो ‘इक्यावन’ में प्राची को एक टॉम बॉय की भूमिका में देखा जाएगा, जिसका पालन-पोषण घर के चार पुरुषों द्वारा किया जाता है। इसमें उनके पिता, दादा और दो चाचा शामिल हैं। प्राची ने कहा, ‘‘मेरे लिए पुरुषों से संपर्क बनाना सबसे आसान बात रही है। अपने खेल के दिनों में मेरे आस-पास कई पुरुष सदस्य रहते थे और मैं सहज महसूस करती थी। हालांकि, लड़कियों के मामले में... लड़कियों के साथ कई प्रकार की असुरक्षा होती है।’’ पूर्व बास्केटबॉल और नेटबॉल खिलाड़ी प्राची को आगामी शो में पारेख परिवार के 51वीं सदस्य के रूप में देखा जाएगा, जिसका नाम सुशील रखा गया है। इसका प्रसारण ‘स्टार प्लस’ पर 13 नवंबर को होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement