Charlie Chauhan got married to Indian cricketer Ramandeep Singh, shared beautiful pictures-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार्ली चौहान ने भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अगस्त 2026 12:22 PM (IST)
चार्ली चौहान ने भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
मुंबई । टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री चार्ली चौहान भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। कई दिनों से दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे थे। शुक्रवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक तौर पर पुष्टि की। रमनदीप और चार्ली ने गुरुद्वारे में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। निजी समारोह में दोनों के परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट व टेलीविजन जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। शादी में अर्शदीप सिंह समेत कई क्रिकेटर भी नजर आए। अभिनेत्री चार्ली चौहान ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की। एक तरफ चार्ली ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था, जबकि रमनदीप ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी हुई थी।
अभिनेत्री चार्ली चौहान के पोस्ट करने से पहले शादी की तस्वीरें कई समय दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। हालांकि, अभिनेत्री ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए पोस्ट की। अभिनेत्री ने लिखा, "एक-दूसरे से प्यार करने, साथ आगे बढ़ने, हंसने और सपने देखने के 8 खूबसूरत साल और अब, एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बितानी है। शुक्रगुजार हूं।"
समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने नवविवाहित जोड़े को बधाइयां दीं। कुंवर अमरजीत सिंह ने भी बधाई देने के साथ-साथ कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "बधाई दो, चौहान साहब, आपके लिए इसे सच होते देखना बहुत ही खूबसूरत नजारा है, जिसके लिए बहुत-बहुत खुशी है। नजर न लगे ढेर सारी बधाईयां।"
इसी के साथ ही, अभिनेत्री माही विज ने भी चार्ली चौहान को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बधाई दी।
चार्ली चौहान जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं और कई हिट शोज 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर', 'कैसी ये यारियां' का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत एमटीवी रोडीज सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर की थीं और नच बलिए में भी हिस्सा ले चुकी हैं, जहां उनके डांस पार्टनर कुंवर अमर थे।
उन्होंने 'ये है आशिकी 4' में इनारा का किरदार भी निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है।
रमनदीप सिंह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मीडियम पेसर गेंदबाज हैं। उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement