Bollywood on Radhika Madan mind -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानें, राधिका मदान ने क्यों बनाई छोटे पर्दे से दूरी

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 मार्च 2018 5:26 PM (IST)
जानें, राधिका मदान ने क्यों बनाई छोटे पर्दे से दूरी
नई दिल्ली। टीवी कार्यक्रम ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ की सफलता के बाद अभिनेत्री राधिका मदान ने बॉलीवुड पर ध्यान केंद्रित करने के लिए छोटे पर्दे से दूरी बना ली है। राधिका ने बयान में कहा, ‘‘‘मेरी आशिकी तुम से ही’ के बाद मैंने टीवी उद्योग से दूरी बना ली है लेकिन फिलहाल मैंने हाल ही में अपनी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू की है और मेरे पास कुछ अन्य फिल्में भी हैं जिन पर अगले महीने काम शुरू हो जाएगा।’’ अभिनेत्री बनने से पहले राधिका दिल्ली में नृत्य प्रशिक्षक थीं।
न्यूयार्क की एक कंपनी इस्केपेक्स के सहयोग से अपने एप का अनावरण करने के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘नृत्य वास्तव में आपकी अदाकारी में सहायता प्रदान करता है.. प्रस्तुति से पहले जिस मनोदशा से आप गुजरती हैं यह सभी कलाकारों (कलाकारों, नर्तकों, चित्रकार) में समान होता है। इसलिए नर्तकी बनने से मुझे बतौर अभिनेत्री प्रगति करने तथा अपना व्यक्तित्व निखारने में सहायता मिली है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले मैं कहा करती थी कि नृत्य मेरा पहला प्यार है लेकिन अब, मुझे अभिनय से प्यार है और अभिनय की जिस प्रक्रिया से गुजर रही हूं और मैं खुद को निखारने के लिए प्रतिदिन काम कर रही हूं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement