Bigg Boss 14: Kavita Kaushik storms out of show-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिग बॉस 14 : शो से बाहर हो गईं कविता कौशिक

khaskhabar.com: बुधवार, 02 दिसम्बर 2020 4:54 PM (IST)
बिग बॉस 14 : शो से बाहर हो गईं कविता कौशिक
मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री कविता कौशिक ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में अपने प्रतियोगी साथी रुबीना दिलाइक के साथ विवाद के बाद बिग बॉस का घर छोड़ दिया है। बिग बॉस के घर में कुछ प्रतिभागी घर के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे नाराज बिग बॉस ने घोषणा की कि जो प्रतियोगी नियमों का पालन नहीं करना चाहते, वे घर छोड़ सकते हैं। इसके साथ ही बिग बॉस का मुख्य दरवाजे खुल गए। कविता और रुबीना के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि कविता घर से बाहर निकल गईं। फिनाले वीक टास्क के दौरान शो का मुख्य दरवाजा खुला था, जहां से कविता शो के बाहर निकल गईं।
कविता के अचानक बाहर जाने से घरवाले सकते में आ गए हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement