Anu Malik back as judge of Indian Idol after MeToo!-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हैशटैगमीटू के बाद अनु मलिक की बतौर निर्णायक ‘इंडियन आइडल’ में वापसी?

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मई 2019 3:27 PM (IST)
हैशटैगमीटू के बाद अनु मलिक की बतौर निर्णायक ‘इंडियन आइडल’ में वापसी?
नई दिल्ली। भारत में जब हैशटैगमीटू मूवमेंट ने जोर पकड़ा, तब गायक-संगीतकार अनु मलिक पर पिछले साल यौन उत्पीडऩ का आरोप लगने के बाद उन्हें ‘इंडियन आइडल’ के जूरी पैनल से निकाल दिया गया था। लेकिन अब गायन पर आधारित इस शो में बतौर निर्णायक उनकी वापसी की चर्चा है। अनु से जब पूछा गया कि क्या शो के निर्माताओं ने उन्हें फिर से निर्णायक के रूप में जुडऩे के लिए कहा है तो उन्होंने फोन पर आईएएनएस को बताया, ‘‘अभी मैं रिकॉर्डिंग में हूं। मैं इस समय बस इतना ही कह सकता हूं...कोई टिप्पणी नहीं।’’ एक सूत्र के मुताबिक, जल्द ही ऑडिशन शुरू हो जाएंगे। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अनु शो में वापसी करेंगे या नहीं, लेकिन विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ के ‘इंडियन आइडल’ के आगामी सीजन में फिर से बतौर निर्णायक वापसी की उम्मीद है।
अक्टूबर 2018 में गायिकाओं सोना मोहापात्रा और श्वेता पंडित ने अनु मलिक को ‘पीडोफाइल’ और ‘सेक्सुअल प्रीडेटर’ कहा था।
उन्होंने इस आरोप को सिरे से नकार दिया था कि उन्होंने श्वेता के साथ यौन दुव्र्यहार किया था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement