मुंबई। आपने भी टीवी पर शक्तिमान देखा होगा। बच्चों का सबसे चहेता यह सीरियल एक बार फिर से टीवी पर लौट रहा है। अब शक्तिमान आपको एक नए अंदाज में दिखाई देगा। इसके लिए शक्तिमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना काफी मेहनत कर रहे हैं। मुकेश खन्ना शक्तिमान के किरदार में फिट रहने के लिए अपनी बॉडी और लुक पर काफी ध्यान दे रहे हैं।
मुकेश खन्ना इसके लिए अपना 8 किलो वजन भी कम किया है। मुकेश खन्ना चाहते हैं कि वे पुराने वाले शक्तिमान की तरह ही नजर आएं। मुकेश खन्ना इसके लिए कई टीवी चैनलों से सम्पर्क कर रहे हैं। कई टीवी चैनलों से उनकी बात चल रही है। फिलहाल शो के शुरू होने की तारीख के बारे में कोई सूचना नहंी है।