khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 5:07 PM (IST)
पोर्ट ऑफ स्पेन। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम टेस्ट रैंकिंग में दोबारा शीर्ष पर पहुंचने के बाद ज्यादा उत्साहित नहीं है। कोहली ने साथ ही टीम के निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने पर भी जोर दिया है। श्रीलंका ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया को तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से मात देकर उसे आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग से अपदस्थ कर दिया, जिसके बाद भारत टेस्ट में शीर्ष रैंकिंग पर पहुंच गया है।