khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 12:34 PM (IST)
अपने स्टार खिलाड़ी जमैका के उसेन बोल्ट को ओलम्पिक में 100 मीटर स्पर्धा
में हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड बनाते हुए देखने से चूकने वाले उनके समर्थकों
ने रियो जॉकी क्लब के जमैका हाउस में शानदार पार्टी का आयोजन किया। जमैका
के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने भी इस जश्न में हिस्सा लिया। उन्होंने
कहा कि मुझे उसेन बोल्ट पर गर्व है।
उनके जैसा खिलाड़ी सदियों में
एक बार होता है। उन्होंने बताया है कि इंसान मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ
क्या हासिल कर सकता है। कैरेबिया के काले, हरे और स्वर्ण रंग के झंडे में
लिपटे बोल्ट के प्रशंसक गाने गाते हुए और डांस करते हुए अपने स्टार के
इतिहास लिखने का जश्न मनाते रहे।
इस जमावड़े में कई रंगों के लोग
शामिल थे, जिसमें जमैका, ब्राजील, नीदरलैंड्स और इंग्लैंड के लोग थे।
नीदरलैंड्स के लिए रोइंग में शुक्रवार को आठ पुरुषों की स्पर्धा में कांस्य
पदक जीतने वाले रोवर ओलिविएर सिएगेलार जश्न मनाने वालों में से एक थे।
उन्होंने कहा कि उसेन एक महान खिलाड़ी हैं। वे अविश्वसनीय हैं, उनका कोई
सानी नहीं हैं। मानव इमोजी