Advertisement
आईपीएल से पहले यशस्वी को मिला 'गुरू मंत्र', शून्य से करेंगे शुरूआत

उन्होंने कहा, " मैंने उनसे कहा कि यह एक नई यात्रा है और सबके सामने उन्हें खुद को साबित करने की जरूरत है। उनके लिए क्रिकेट का लंबा इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। मैंने कहा 'आपको अभी शून्य से शुरूआत करनी होगी। आपने पिछले छह-सात महीने क्रिकेट नहीं खेले हैं। आप क्रिकेट जानते हैं लेकिन आपको इस बड़े टूनार्मेंट से पहले अपना आत्मविश्वास वापस लाना होगा। आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों से मिलेंगे और आपको उनसे सीखना होगा। सभी (कय ोविड-19) प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें।"
कभी पानीपुरी बेचकर अपना गुजारा करने वाले यशस्वी अंडर-19 विश्व कप 2020 में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे थे। 18 साल के यशस्वी को आईपीएल नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।
ज्वाला ने कहा, " हर कोई आईपीएल के शुरू होने का इंतजार कर रहा था। दुनियाभर के लोग इसे देखने के लिए काफी उत्साहित थे। अब जबकि इसके शुरू होने में कुछ दिन ही बचे हैं तो मैं उनके सफल होने की कामना करता हूं।
कोच ने कहा, "यशस्वी मेरे साथ मुंबई में रहते हैं जबकि उनका परिवार उत्तर प्रदेश में है। लॉकडाउन के दौरान उन्हें मुझसे कहा कि वह आईपीएल खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं कि वह आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करें।"
- -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


