Advertisement
WTC 2027: ओवल में 9-13 जून के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

2027 का संस्करण ऐतिहासिक रूप से और भी खास होगा, क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के जश्न के साथ होगा, जिससे खिताबी मैच की अहमियत और बढ़ जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया अभी डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में 87.50 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड (72.22), बांग्लादेश (58.33) और भारत (48.15) क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका (41.67), इंग्लैंड (24.36), वेस्टइंडीज (15) और पाकिस्तान (8.33) क्रमशः छठे, सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर हैं।
ईसीबी के कॉम्पिटिशन और बड़े इवेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर नील स्नोबॉल ने बताया कि इंग्लैंड को खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट के इस ग्लोबल इवेंट को होस्ट करना जारी रखने पर गर्व है। उन्होंने कहा, "हमें इंग्लैंड और वेल्स में अगले तीन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल आयोजित करने का सम्मान मिला है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अगले साल भी 'द ओवल' ही इसकी मेजबानी करेगा। 'द ओवल' में 2023 का फाइनल ब्रॉडकास्टर्स और फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय रहा था। मुझे पूरा भरोसा है कि अगले साल का इवेंट भी बहुत खास होगा। यह देश और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए एक शानदार मौका होगा कि वे पिछले दो वर्षों की दुनिया की दो सबसे बेहतरीन टेस्ट टीमों को एक बड़े इवेंट में आमने-सामने खेलते हुए देख सकें।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


