WTA Ranking : Serena Williams retains no.1 position-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

WTA रैंकिंग : सेरेना विलियम्स नं.1 पोजिशन पर कायम, टॉप-10 में...

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 12:01 PM (IST)
WTA रैंकिंग : सेरेना विलियम्स नं.1 पोजिशन पर कायम, टॉप-10 में...
मैड्रिड। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स एक वर्ष बाद महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में शीर्ष पर वापसी करने के एक सप्ताह बाद सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पिछले सप्ताह साल का पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद सेरेना ने जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को हटाकर फिर से रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सोमवार को शीर्ष-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सेरेना के अब 7780 रेटिंग अंक हो गए हैं। सेरेना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को हराया था। पिछले सप्ताह दूसरे स्थान पर खिसकने वाली केर्बर के 7115 अंक हैं। चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा 5270 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोमानिया की सिमोना हालेप को चौथा स्थान हासिल हुआ है।

[@ रिकॉर्ड लिस्ट में जुड जाएगा मैथ्यू वेड का नाम, धोनी नं.1]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement