Wrestler Sushil Kumar gives special gift to deaf olympic winners-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहलवान सुशील कुमार ने विजेताओं को दिए ये खास उपहार

khaskhabar.com: रविवार, 06 अगस्त 2017 6:25 PM (IST)
पहलवान सुशील कुमार ने विजेताओं को दिए ये खास उपहार
नई दिल्ली। डैफलम्पिक के पदक विजेता पहलवानों को सम्मानित करने में दोहरे ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार आगे आए हैं। उन्होंने इन खेलों में पदक जीतने वाले पहलवानों-वीरेंद्र और अजय को यहां छत्रसाल स्टेडियम में सम्मानित किया। वीरेंद्र ने तुर्की में हुए डैफलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि अजय को कांस्य पदक हासिल हुआ था। दोनों पहलवान गुरु हनुमान अखाड़े में अभ्यास करते हैं। इस अवसर पर सुशील और उनके गुरु सतपाल ने वीरेंद्र को एक भैंस, 50 किलो बादाम और एक कनस्तर देसी घी के साथ सम्मानित किया, जबकि अजय को स्कूटी और बादाम-घी इनाम में दिए गए। सुशील ने कहा, उन्हें इन पहलवानों की कामयाबी पर गर्व है। इन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है। वे वीरेंद्र से दंगल में कुश्ती लड़ चुके हैं और उनमें आगे बढऩे की काफी संभावनाएं छिपी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement