Advertisement
हम चाहेंगे गांगुली एनसीए में नई जान फूंके : लक्ष्मण

इस मौके पर अजहर ने कहा, "एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में उन्होंने (गांगुली ने) जो कुछ भी हासिल किया है, मैं चाहता हूं कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में भी उसे हासिल करें। उन्होंने कठिन और साहसिक निर्णय लिए हैं। मैं चाहता हूं कि उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर जो हासिल किया है, उससे कहीं ज्यादा सफलता हासिल करें और खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।"
गांगुली के बारे में बात करते हुए लक्ष्मण ने उन्हें 'वेरी वेरी स्पेशल' कप्तान बताया।
गौरतलब है कि वीवीवीएस लक्ष्मण के नाम में अंग्रेजी भाषा के तीन वी अक्षरों के कारण उन्हें वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण कहकर भी बुलाया जाता है।
लक्ष्मण ने कहा, "यह एक बड़े सम्मान की बात है कि मेरा सहयोगी बीसीसीआई अध्यक्ष हैं। अज्जू भाई (अजहर) मेरे आदर्श हैं और अब वे एचसीए (हैदराबाद क्रिकेट संघ) के अध्यक्ष हैं। लॉर्डस में अपनी शुरुआत के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सौरभ खास क्रिकेटर हैं, लेकिन मेरे लिए सौरव कप्तान बहुत स्पेशल (वेरी वेरी स्पेशल) हैं।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


