World Cup 2019 : Mahmudullah injured, doubtful for match against india-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महमूदुल्ला की दाईं पिंडली में चोट, भारत के खिलाफ खेलने पर संशय

khaskhabar.com: बुधवार, 26 जून 2019 2:22 PM (IST)
महमूदुल्ला की दाईं पिंडली में चोट, भारत के खिलाफ खेलने पर संशय
लंदन। बांग्लादेश के दाएं हाथ के बल्लेबाज महमूदुल्ला को दाएं पैर की पिंडली में चोट लगी है। उनको यह चोट सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में लगी। इस मैच में महमूदुल्ला ने 38 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली थी, लेकिन इस दौरान वे लंगड़ा रहे थे। उन्होंने अफगानिस्तान की पारी के दौरान फील्डिंग नहीं की थी। बांग्लादेश के मैनेजर खालिद महमूद ने अंग्रेजी अखबार द डेली स्टार से कहा कि स्कैन में पता चला है कि उन्हें दाहिनी पिंडली में ग्रेड-1 टियर की चोट है। इस समय मैं इससे ज्यादा नहीं कह सकता क्योंकि मैंने टीम के फीजियो से बात नहीं की है। मैं फीजियो से बात करने के बाद ही उनके सुधार को लेकर कुछ कह सकूंगा। आम तौर पर ग्रेड-1 की चोट को ठीक होने में हफ्ते-10 दिन का समय लगता है। बांग्लादेश को अपना अगला मैच दो जुलाई को एजबेस्टन में भारत के खिलाफ खेलना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement