World Cup 2019 : Australia will take on Bangladesh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व कप : आत्मविश्वास से भरी बांग्लादेश का सामना मजबूत ऑस्ट्रेलिया से

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 जून 2019 1:15 PM (IST)
विश्व कप : आत्मविश्वास से भरी बांग्लादेश का सामना मजबूत ऑस्ट्रेलिया से
एक बात हालांकि तय है। वो ये कि दोनों टीमें एक-एक खिलाड़ी को ध्यान में रखकर या उसे निशाना बनाकर मैदान पर नहीं उतरेंगी। ऑस्ट्रेलिया जानती है कि बांग्लादेश के पास तमीम इकबाल भी हैं और वो भी फॉर्म में हैं। शाकिब के साथ मिलकर पहले मैच में टीम को जीत दिलाने वाले मुश्फीकुर रहीम भी अपने बल्ले से रन बरसाने का दम रखते हैं। लिटन दास ने भी बताया है कि वह मध्य क्रम में भी अच्छा खेल सकते हैं और साझेदारियां कर सकते हैं। इन सभी के अलावा सौम्य सरकार, महमदुल्ला, मोसद्दक हुसैन और कप्तान मशरफे मुर्तजा भी अच्छी बल्लेबाजी करने और मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं। शाकिब और बांग्लादेश टीम भी जानती है कि स्टार्क के अलावा भी ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छे गेंदबाज हैं जिनमें पैट कमिंस, नाथन कल्टर नाइल, जेसन बेहरनडॉर्फ हैं और स्पिन में लेग स्पिनर एडम जाम्पा हैं। स्टार्क ने जो बीते मैचों में किया है, उससे उनके ऊपर ज्यादा तवज्जो रहेगी। स्टार्क ने तीन मैच ऑस्ट्रेलिया को उस स्थिति से जिताएं हैं जहां वो हार की तरफ बढ़ती दिख रही थी। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो डेविड वार्नर, कप्तान आरोन फिंच और स्टीवन स्मिथ को अगर बांग्लादेश जल्दी आउट कर पाती है तो उसके लिए मौजूदा विजेता को बड़े स्कोर पर जाने से रोकना आसान हो जाएगा।
एशियाई टीम किसी भी सूरत में उस्मान ख्वाजा, ग्लैन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस को नजरअंदाज नहीं कर सकती। ऑस्ट्रेलिया को रोकने के लिए बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन की तेज गेंदबाजी जोड़ी को अहम भूमिका निभानी होगी। स्पिन में शाकिब के अलावा मेहंदी हसन मिराज को जिम्मेदारी लेनी होगी।
ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।
बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबु जायेद, महमदुल्ला, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्दक हुसैन, शाकिब अल हसन, मेहंदी हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन।

ये भी पढ़ें - 35 साल की मैरी कॉम ने अब तक हासिल की ये उपलब्धियाँ....

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement