World Cup 2019 : Aaron Finch reaction about David Warner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘शुरुआत में वे संषर्घ कर रहे थे लेकिन उनका टिके रहना जरूरी था’

khaskhabar.com: रविवार, 02 जून 2019 5:02 PM (IST)
‘शुरुआत में वे संषर्घ कर रहे थे लेकिन उनका टिके रहना जरूरी था’
ब्रिस्टल। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान आरोन फिंच ने अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की तारीफ करते हुए कहा है कि अच्छे फॉर्म में चल रहे वार्नर खिताब बचाने के अभियान में टीम के लिए काफी अहम कड़ी हैं। बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले वार्नर ने इंटनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए 89 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को विश्व कप के पहले ही मैच में शानदार जीत दिलाई। वार्नर और फिंच (66) के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में पांचवीं बार विश्व कप खिताब जीता था। वार्नर उस टीम का हिस्सा थे। मैच के बाद फिंच ने कहा कि जीत के साथ शुरुआत अच्छी रहती है। हमने इस जीत के लिए तैयारी की थी। वार्नर की पारी अहम रही। वे हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। शुरुआत में वे संषर्घ कर रहे थे लेकिन उनका विकेट पर टिके रहना जरूरी था। बाद में उन्होंने लय हासिल की और टीम के लिए अपना अपेक्षित योगदान दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement