West Indies spinner Sunil Narine bowling action reported in PSL-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगर दूसरी बार सुनील नरेन के एक्शन की शिकायत होती है तो...

khaskhabar.com: शनिवार, 17 मार्च 2018 11:39 AM (IST)
अगर दूसरी बार सुनील नरेन के एक्शन की शिकायत होती है तो...
लाहौर। वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताकर इसकी एक बार फिर शिकायत की गई है। इस बार उनके एक्शन की शिकायत पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में की गई है। पीएसएल में लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मैच में नरेन के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गई है। इससे पहले कई बार उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत हो चुकी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा कि नरेन को चेतावनी देने वाली सूची में डाल दिया गया है, हालांकि वे पीएसएल में अपनी टीम के लिए गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, पीएसएल में आईसीसी के नियमों का पालन होता है। इसलिए अगर गेंदबाज के एक्शन की एक और बार शिकायत की जाती है तो खिलाड़ी को पीएसएल में गेंदबाजी से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement