West Indies former fast bowler Joel Garner warns England for this thing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडीज के पूर्व दिग्गज गार्नर ने इस बात के लिए इंग्लैंड को चेताया

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अगस्त 2017 4:37 PM (IST)
इंडीज के पूर्व दिग्गज गार्नर ने इस बात के लिए इंग्लैंड को चेताया
लंदन। वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज जोएल गार्नर ने इंग्लैंड को चेताया है कि वह कैरेबियाई टीम को कम आंकने पर चेताया है। गार्नर ने कहा है कि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज को हल्के में न लें, वरना इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ सकता है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 17 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 16 सितंबर को दोनों टीमों के बीच एक टी20 मैच खेला जाएगा और फिर दोनों टीम पांच वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। इंडीज टी20 में दो बार की विश्व चैंपियन है। विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 2009 में टेस्ट सीरीज में मात दी थी। इसके बाद वह शीर्ष आठ टीमों के खिलाफ जीत हासिल करने में सक्षम नहीं हो पाई। वर्ष 2012 में उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 2-0 से जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement