ब्रिजटाउन। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने कैरेबियाई टीम के कोच पूर्व ऑलराउंडर फिल सिमंस को पद से हटा दिया है। डब्ल्यूआईसीबी के सीईओ माइकल मुईरहेड ने यह जानकारी दी। बोर्ड निदेशकों की 10 सितंबर को हुई बैठक में सिमंस के बारे में फैसला लिया गया। बोर्ड की रिलीज के अनुसार विवादास्पद बयानों और टीम के अंदर सांस्कृतिक तथा रणनीतिक मतभेद के चलते सिमंस के खिलाफ यह कदम उठाया गया है।