‘वीरू-हेडन ने टेस्ट में ओपनिंग की परिभाषा को बदला’
khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:22 AM (IST)
भारत ने
अपना ऐतिहासिक 500वां टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उसने 197 रनों से जीत हासिल की थी।
गांगुली ने एक किस्से को याद करते हुए कहा कि हम इंग्लैंड में 325 रनों के
लक्ष्य का पीछा कर रहे थे (नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल) और मुझे याद है कि मैं
जब वीरू के साथ मैदान पर बल्लेबाजी करने जा रहा था, मैंने उससे कहा था
थोड़ा सा डिफेंड कर ले, तू सेंचुरी बनाएगा। लेकिन उसके बाद मैंने सोचा कि
उसे उसका खेल खेलने देना अच्छा होगा।