Advertisement
विराट कोहली की ‘ऑरेंज कैप’ पर संकट, साई सुदर्शन और सूर्यकुमार यादव में कौन मारेगा बाजी ?

दूसरी ओर, इस मैच में जीटी के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन विराट कोहली से आगे निकल सकते हैं। विराट कोहली से ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकलने के लिए साई सुदर्शन को महज दो रन चाहिए। साई ने इस सीजन काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने कप्तान शुभमन गिल का भरपूर साथ दिया है। उनकी बल्लेबाजी और दमदार साझेदारी के दम पर जीटी विपक्षी टीमों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। साई सुदर्शन ने 10 मैचों में 504 रन बनाकर दूसरे पायदान पर हैं।
मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 475 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अगर आज उनका भी बल्ला चलता है, तो वह भी ऑरेंज कैप की रेस में बाजी मार सकते हैं।
बता दें कि इस सीजन विराट कोहली के बल्ले से काफी रन बरस रहे हैं। विराट ने 11 मैचों में 7 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। इससे पहले आईपीएल 2016 के सीजन में विराट ने सात अर्धशतक लगाए थे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। विराट के बल्ले से 973 रन आए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


