khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 10:55 AM (IST)
कोलकाता। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को भारतीय सेना के जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। कोहली ने दिवाली के पर्व पर भी घर से दूर रहकर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति हमदर्दी जताई।
कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘मैं विराट कोहली, इस दिवाली पर अपने जवानों को शुभकामनाएं देता हूं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ करें।’’ कोहली ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि परिवार से दूर रहने का क्या मतलब होता है। आप जिस तरह देश की रक्षा कर रहे हैं वह सराहनीय है।’’
यह भी पढ़े :ऐसी फोटो वायरल, मोनाको की गर्लफ्रेंड ने कहा... यह भी पढ़े :धोनी के सैकंड डाउन उतरने पर ऐसा बोले गांगुली