Virat Kohli outclasses Salman Khan in facebook fan numbers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बढ़ती ही जा रही कोहली की लोकप्रियता, फेसबुक पर इन्हें पछाड़ा

khaskhabar.com: सोमवार, 26 जून 2017 12:11 PM (IST)
बढ़ती ही जा रही कोहली की लोकप्रियता, फेसबुक पर इन्हें पछाड़ा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता इस समय चरम पर है। कोहली जहां मैदान पर बल्ले और अपने आक्रामक रुख से सबका ध्यान खींचते हैं, वहीं बाहरी दुनिया में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अफेयर के कारण चर्चा में रहते हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उन्होंने फेसबुक पर फैंस के मामले में अभिनेता सलमान खान को भी पछाड़ दिया है। फेसबुक पर कोहली के फैंस की संख्या 3.5 करोड़ से ज्यादा हो गई है और वे अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीछे हैं। मोदी के फैंस चार करोड़ से ज्यादा हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण चौथे, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पांचवें, सिंगर यो यो हनी सिंह छठे, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सातवें, सिंगर श्रेया घोषाल आठवें, अभिनेता अमिताभ बच्चन नौवें, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने 10वें और कॉमेडियन कपिल शर्मा 11वें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement