नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार से पांच मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट मोहाली (चंडीगढ़) के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में शुरू हो गया। इस मैदान पर अब तक 21 बल्लेबाज शतक जमा चुके हैं। इनमें से चार बल्लेबाज ऐसे हैं, जिनके खाते में 2-2 सैकड़े हैं। भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी तक इस मैदान पर शतक जमाने की उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए हैं।
कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेल गए दूसरे टेस्ट में 167 और 81 रन की पारियां खेली थीं और अगर वे इस फॉर्म को जारी रखते हैं तो उनके लिए 100 के आंकड़े को पार करना ज्यादा मुश्किल नहीं रहेगा। वैसे 28 वर्षीय कोहली अब तक 50 टेस्ट में 14 शतक और 13 अर्धशतक जमा चुके हैं। उनके 48.03 के औसत से 3891 रन हैं और टॉप स्कोर 211 रन है।
आईए अब देखें मोहाली के मैदान पर टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 10 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :- रविचंद्रन अश्विन बने नं.1 गेंदबाज, देखें टॉप-10