Vani Kapoor claims Women Professional Golf Tour title-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला गोल्फ : वाणी ने जीता एक और खिताब

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 12:19 PM (IST)
महिला गोल्फ : वाणी ने जीता एक और खिताब
नोएडा। वाणी कपूर ने इस सत्र में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 17वें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया है। नोएडा गोल्फ कोर्स पर खेले गए इस टूर्नामेंट में वाणी ने पहले दिन से ही बढ़त ले ली थी और अंतिम दिन तक उसे बनाए रखते हुए एक और खिताब अपनी झोली में डाला। वाणी ने तीसरे दिन वन ओवर 73 का स्कोर किया। उनका तीनों दिनों का कुल स्कोर 221 रहा। वाणी के लिए यह मुकाबला जीतना आसान नहीं रहा। स्मृति मेहरा ने उन्हें शुरू से ही टक्कर दी। स्मृति, वाणी से सिर्फ दो शॉट से पीछे रहीं। उनका कुल स्कोर 223 रहा। वाणी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह मध्यांतर से पहले एक भी बर्डी नहीं लगा पाई थीं जबकि छठे और नौवें होल में बोगी खेल बैठी थीं। लेकिन मध्यांतर के बाद उन्होंने अपने खेल के स्तर को बढ़ाया और 11वें होल में बर्डी लगाईं लेकिन अगले ही होल में वह बोगी खेल बैठीं। # आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement