Tough competition in indian football team : Jeje Lalpekhlua-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘टीम में कडी प्रतिस्पर्धा, किसी की भी जगह पक्की नहीं’

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 11:39 AM (IST)
‘टीम में कडी प्रतिस्पर्धा, किसी की भी जगह पक्की नहीं’
कोलकाता। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए भारतीय जेजे लालपेख्लुआ का कहना है कि राष्ट्रीय टीम में बहुत प्रतिस्पर्धा है और इसलिए किसी भी खिलाड़ी का स्थान टीम में सुरक्षित नहीं है। इसमें उन्होंने अपना नाम भी जोड़ा है। लालपेख्लुआ का मानना है कि टीम का कोई भी खिलाड़ी इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि उसकी जगह टीम में पक्की है। लालपेख्लुआ ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा कि पिछले दो साल में कई नए खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में आए, लेकिन ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो अपनी जगह को लेकर निश्चिंत हो। उन्होंने कहा कि टीम में हर स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा है। मेरी भी जगह टीम में सुनिश्चित नहीं है, न ही सुनील छेत्री या किसी और की। लालपेख्लुआ ने सैफ खेलों में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए फाइनल मैच में गोल करते हुए टीम को जीत दिलाई और वर्ष का विजयी आगाज किया।

[@ वार्नर के टेस्ट में 5000 रन पूरे, ये 10 हैं सबसे तेज बल्लेबाज]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement