Tim Southee reaction after fourth t20 match against india-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हमने भारत को मौका दिया और उन्होंने इस पूरी तरह से भुनाया : साउदी

khaskhabar.com: शनिवार, 01 फ़रवरी 2020 1:32 PM (IST)
हमने भारत को मौका दिया और उन्होंने इस पूरी तरह से भुनाया : साउदी
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड एक बार फिर उस स्थिति से मैच हार गई जहां से वह जीत के बेहद करीब थी। इसी कारण चौथे टी20 में भारत के खिलाफ टीम की कप्तानी करने वाले कीवी कप्तान टिम साउदी ने कहा है कि उनकी टीम ने भारत को मौका दिया जिसे मेहमानों ने दोनों हाथों से भुनाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे और कीवी टीम ने एक विकेट ज्यादा खोते हुए इतने ही रन बनाए। आखिरी ओवर में मेजबान टीम भारत को हराने के लिए 7 रन चाहिए थे। अर्धशतक लगा चुके टिम सेइफर्ट और अनुभवी रॉस टेलर दोनों क्रीज पर थे। मैच का स्कोर बराबर रहा और सुपर ओवर में मैच गया जहां कीवी टीम को हार मिली। मैच के बाद साउदी ने कहा, उस स्थिति से हारना बेहद दुखदायी है जहां से हम जीत हासिल कर सकते थे। हमने भारत को मौका दिया और उन्होंने इस पूरी तरह से भुनाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement