Advertisement
तिरुवनंतपुरम टी-20 : सिमंस की तूफानी पारी से जीता इंडीज, भारत को 8 विकेट से हराया

लुइस के जाने का असर सिमंस पर नहीं दिखा। वह अपने खेल को जारी रखने में सफल रहे। लुइस की कमी को शिमरन हेटमायेर ने पूरा किया और तेजी से रन बनाए। हेटमायेर के तूफान को कोहली ने लांग ऑफ पर शानदार कैच पकड़ कर रोका। हेटमायेर ने 14 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाए।
सिमंस ने इस बीच अपना पूरा किया और दूसरे छोर से निकोलस पूरन ने भारतीय गेंदबाजों को सीमारेखा के पार भेजने का काम जारी रखा। सिमंस के साथ पूरन नाबाद रहे। पूरन ने 18 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम के लिए शिवम दुबे ने सबसे अधिक रन बनाए। भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसने 24 रन के कुल योग पर लोकेश राहुल (11) का विकेट गंवा दिया। राहुल को खारे पिएरे ने हेटमायेर के हाथों कैच कराया।
इसके बाद कप्तान कोहली ने तीसरे क्रम पर खुद न आकर शिवम को भेजा। दुबे ने अच्छी बल्लेबाजी की और रोहित शर्मा (15) के साथ स्कोर 50 के पार ले गए लेकिन 56 के कुल योग पर रोहित चलते बने। रोहित को जेसन होल्डर ने बोल्ड किया।
अब खुद कोहली विकेट पर आए। इसी बीच शिवम ने अपना पहला टी-20 अर्धशतक पूरा किया लेकिन 97 के कुल योग पर वह गलत शॉट खेलकर आउट हो गए। दुबे ने 30 गेंदों की पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। दुबे का विकेट हेडन वॉल्श के खाते में गया।
हैदराबाद में 94 रनों की नायाब पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने वाले कोहली इस मैच में कमाल नहीं कर सके और 19 रन बनाकर केसरिक विलियम्स की गेंद पर सिमंस के हाथों लपके गए। उस समय कुल योग 120 रन था। कोहली ने 17 गेदों पर दो चौके लगाए।
यही हाल रवींद्र जडेजा का हुआ। वह नौ रन के निजी योग पर विलियम्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनका विकेट 164 के कुल योग पर गिरा। सुंदर (0) को शेल्टन कॉटरेल ने आउट किया। कॉटरेल ने अपनी ही गेंद पर सुंदर का कैच लेने के बाद बकायदे सलामी देकर उन्हें विदा किया।
ऋषभ पंत 22 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए वॉल्श और विलियम्स ने दो-दो विकेट लिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


