Third ODI : Pakistan beat West Indies by 4 wickets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीसरा वनडे : पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 11:28 AM (IST)
तीसरा वनडे : पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया
दुबई। सिदरा अमीन (52) की बेहतरीन पारी के दम पर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे मैच में चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 159 रनों पर ही ढेर हो गई। इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने 47.2 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज अमीन ने बेहतरीन पारी खेल टीम को जीत के करीब पहुंचाया। वे 128 के कुल स्कोर पर टीम के चौथे विकेट के रूप में आउट हुईं। उन्होंने 107 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए। उनसे पहले पाकिस्तान ने नाहिदा खान (15), जावेरिया खान (24), बिस्माह मारूफ (5) के विकेट खो दिए थे। इनके अलावा निदा दार ने 26 और आलिया रियाज ने पांच रन बनाए। कायनात इम्तियाज और सना मीर 12-12 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement