The 5 teams with the most Ranji Trophy title wins-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वो 5 टीमें, जिनके नाम सबसे ज्यादा बार 'रणजी ट्रॉफी खिताब' जीतने का रिकॉर्ड

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026 10:20 PM (IST)
वो 5 टीमें, जिनके नाम सबसे ज्यादा बार 'रणजी ट्रॉफी खिताब' जीतने का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी में अब तक कुल 91 सीजन खेले गए हैं, जिसमें मुंबई के नाम सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। आइए, उन 5 टीमों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। मुंबई: इस टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक 42 बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने 1934-35, और 1935-36 के लगातार दो सीजन अपने नाम किए। इसके बाद मुंबई 1941-42, 1944-45, 1948-49, 1951-52, 1953-54, 1955-56 और 1956-57 में सात बार चैंपियन बनी। मुंबई के पास अब तक 9 रणजी ट्रॉफी खिताब थे। इसके बाद टीम ने 1958-59 से लेकर 1972-73 तक लगातार 15 खिताब जीते। अगले सीजन कर्नाटक ने बाजी मारी, लेकिन इसके बाद मुंबई ने फिर से लगातार तीन सीजन (1974-75, 1975-76 और 1976-77) अपने नाम किए।
इसके बाद मुंबई ने 1980-81, 1983-84, 1984-85, 1993-94, 1994-95, 1996-97, 1999-2000, 2002-03, 2003-04, 2006-07, 2008-09, 2009-10, 2012-13, 2015-16 और 2023-24 का सीजन अपने नाम किया।
मुंबई की टीम 6 बार (1947-48, 1979-80, 1982-83, 1990-91, 2016-17 और 2021-22) उप-विजेता रही है।
कर्नाटक (पूर्व में मैसूर): इस टीम ने कुल 15 फाइनल खेले, जिसमें 1973-74, 1977-78, 1982-83, 1995-96, 1997-98, 1998-99, 2013-14 और 2014-15 सीजन अपने नाम किया, जबकि 6 सीजन (1941-42, 1959-60, 1974-75, 1978-79, 1981-82, 2009-2010 और 2025-26) इस टीम को बतौर उप-विजेता संतोष करना पड़ा।
दिल्ली: इस टीम ने 7 बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है। दिल्ली ने 1978-79, 1979-80, 1981-82, 1985-86, 1988-89, 1991-92 और 2007-08 का सीजन अपने नाम किया, जबकि 1976-77, 1980-81, 1983-84, 1984-85, 1986-87, 1989-90, 1996-97 और 2017-18 सीजन के फाइनल में पहुंचकर खिताब गंवाना पड़ा।
मध्य प्रदेश (पूर्व में होल्कर): इस टीम ने कुल 5 बार रणजी खिताब अपने नाम किए हैं। होल्कर के नाम से टीम ने लगातार 11 सीजन के दौरान 10 फाइनल में प्रवेश किया। इस बीच 1945-46, 1947-48, 1950-51 और 1952-53 सीजन जीते, जबकि 1944-45, 1946-47, 1949-50, 1951-52, 1953-54 और 1954-55 सीजन में उप-विजेता रही।
इसके बाद मध्य प्रदेश को 1998-99 के फाइनल में कर्नाटक से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने 2021-22 के फाइनल में मुंबई को मात देकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।
बड़ौदा: मध्य प्रदेश के अलावा, बड़ौदा ने भी 5 बार रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम किए हैं। इस टीम ने 1942-43, 1946-47, 1949-50, 1957-58 और 2000-01 का खिताब अपने नाम किया, जबकि 1945-46, 1948-49, 2001-02 और 2010-11 के फाइनल में जगह बनाने के बावजूद उप-विजेता रहते हुए संतोष किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement